जालिम पिता ने हैविनायत की हदें पार कर दीं। हैवान बने बाप ने 10 साल की बेटी को दरांती से काट डाला, फिर 12 साल के बेटे को भी मारने की कोशिश की। वजह बेहद चौंकाने वाली है।
घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। डिबाई में शराब पीने के बाद एक पिता ने अपनी 10 वर्षीय मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हैवानियत का आलम ये रहा कि आरोपी पिता ने बेटी के हाथ दरांती से काट दिए और 12 वर्षीय मासूम बेटे को भी जान से मारने की कोशिश की।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना डिबाई के धर्मपुर चौकी क्षेत्र के गांव छोटी कसेर निवासी प्रदीप ने बुधवार शाम करीब 5.30 पर अपनी बेटी वर्षा (10) की गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद आरोपी ने दरांती से उसके हाथ काट दिए। आरोपी पिता ने अपने 10 वर्षीय मासूम बेटे अमन को भी जान से मारने की कोशिश की। सीओ धनप्रकाश तयागी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद करीब 7.30 पर आरोपी अपने चचेरे भाई के घर गया औैर उसे घटना की जानकारी दी।