दक्षिण-पूर्व दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने में जांच अधिकारी (आईओ) के कमरे के भीतर पुलिस हिरासत में एक युवक की फाइल के नुकीले क्लिप से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
क्या है मामला?
2 of 7
man killed in police station
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की शिनाख्त अनिल उर्फ बंटी (32) के रूप में हुई है। थाने में हुई हत्या के बाद अंबेडकर नगर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, एसआई ब्रह्मप्रकाश व सिपाही अशोक को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए गए हैं। दरअसल, अनिल का सोमवार रात को गली के ही एक युवक विशाल से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों को थाने लाया गया था।
विज्ञापन
थाने में हुई थी लड़ाई
3 of 7
आरोपी।
अंबेडकर नगर थाने का एसआई ब्रह्मप्रकाश व सिपाही अशोक दोनों को अपने कमरे में ले गए। यहां थाने के भीतर कमरे में हुए झगड़े के बाद विशाल ने अनिल की फाइल की क्लिप से आधा दर्जन वारकर हत्या कर दी। वारदात के समय एसआई व सिपाही कमरे में मौजूद नहीं थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अंबेडकर नगर थाना प्रभारी राकेश सिसोदिया को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि एसआई ब्रह्मप्रकाश व सिपाही अशोक को निलंबित कर दिया गया।
4 of 7
man killed in police station
- फोटो : man killed in police station
पुलिस के मुताबिक अनिल परिवार के साथ बी-659, दक्षिणपुरी, अंबेडकर नगर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी एंजिलिना उर्फ लवली, दो बेटी एंजल (12), सोफिया (6) और एक बेटा आर्यन (2) है। इसके तीन भाई जवाहर, संजू और अमित परिवार के साथ अलग-अलग रहते हैं। अनिल अपनी खुद की कैब चलाता था। सोमवार को अनिल की बेटी एंजल का जन्मदिन था। घर में पार्टी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
5 of 7
man killed in police station
- फोटो : अमर उजाला
देर रात को अनिल पार्टी में आए अपने सास-ससुर को छोडने घर से बाहर निकला था। इसी दौरान गली में ही रहने वाला पड़ोसी युवक विशाल, अनिल से शराब की पार्टी मांगने लगा। मना करने पर आरोपी ने वहां खड़ी बाइक को लात मारी। इसी दौरान एंजिलिना भी वहां आ गई। विशाल ने रॉड से हमला किया तो रॉड एंजिलिना को लग गई। 12.55 बजे रात मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस विशाल व अनिल को अंबेडकर नगर थाने ले आई।
विज्ञापन
6 of 7
man killed in police station
- फोटो : अमर उजाला
यहां एसआई ब्रह्मप्रकाश दोनों को पहली मंजिल स्थित अपने कमरे में ले आया। वहां दोनों को छोड़कर ब्रह्मप्रकाश कुछ देर में आने की बात कर वहां से चला गया, कमरे में वह सिपाही अशोक को छोड़ गया। इधर अशोक भी दोनों को छोड़कर किसी काम से चला गया। अनिल व विशाल कमरे में अकेले बचे। दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई।
विशाल ने वहीं एसआई की टेबल पर रखे फाइल की क्लिप से अनिल पर हमला कर दिया। तीन वार गर्दन एक-एक वार सीने, पेट और कमर पर किया। शोर-शराबे के बाद खून से लथपथ अनिल को एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर थाने में मर्डर की खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। विशाल को मौके से ही दबोच लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अनिल का शव परिवार को सौंप दिया है।