फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति की गला दबाकर हत्या, झाड़ियों में फेंका शव

Sat, 02 Sep 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के गांव अटाली में अपने प्लॉट में सोए व्यक्ति की किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को साथ वाले प्लॉट में उगी झाड़ियों में फेंक दिया। तलाश करने पर परिजनों को अगले दिन मृतक का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर थाना छांयसा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


गांव अटाली निवासी राहुल ने अपनी शिकायत में बताया कि गत 24 अगस्त को उसके दादा रणजीत सिंह रात को अपने घेर में मौजूद थे। तभी उसका चाचा चांद सिंह शराब के नशे में वहां पहुंच गया। कुछ देर बाद उसकी चाची शिक्षा भी वहीं पहुंच गई।

उसका चाचा चांद बात करते हुए वहीं चारपाई पर सो गया। चाची सोता हुआ छोड़ कर अपने घर चली गई। अगले दिन सुबह उसके दादा सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि चांद वहां मौजूद नहीं था। चारपाई खाली थी।
विज्ञापन


 उन्होंने घर जाकर पूछा तो पता चला कि वह वहां भी नहीं पहुंचा। इस पर परिवार के लोगों ने चांद सिंह की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान उसके चचेरे भाई धीरज ने देखा कि उसके पिता चांद पास वाले प्लॉट में झाड़ियों में मृत पड़ा था। परिवार के लोगों ने देखा कि चांद के गले पर निशान बने हुए थे। किसी ने गला दबा कर उनकी हत्या की थी। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भेज दिया। 

मगर यहां पोस्टमार्टम नहीं हो सका और शव को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें