फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर किशोरी से की थी शादी, मजदूरी कर पाल रहा था पत्नी और बच्चों का पेट, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Thu, 12 Apr 2018 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kidnap
विज्ञापन

द्वारका नॉर्थ इलाके में छह साल पूर्व अगवा हुई किशोरी को पुलिस ने यूपी के बहराइच से बरामद कर लिया। लेकिन किशोरी अब बालिग हो चुकी है और फिलहाल दो बच्चों की मां है।

विज्ञापन


पुलिस ने उसे अगवा करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान फौजदार (29) के रूप में हुई है। आरोपी ने 20 दिसंबर 2012 को किशोरी को अगवा कर उससे जबरन शादी कर ली थी।

कोर्ट ने आरोपी फौजदार को सितंबर 2013 में भगोड़ा घोषित कर दिया था। द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर 2012 को टुनटुन मेहतो नामक शख्स ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसों के लिए करता था मजदूरी

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी को उसके पड़ोस में रहने वाले फौजदार नामक युवक ने अगवा किया है। पुलिस ने बहराइच स्थित उसके ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी लगातार फरार रहा।

कोर्ट ने 2013 में आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया। इधर काफी पड़ताल के बाद पुलिस की एक टीम ने आरोपी को बहराइच से दबोचकर लड़की को बरामद कर लिया। लड़की अब दो बच्चों साढ़े चार साल और दो साल के बच्चों की मां थी।

वारदात के समय फौजदार 23 साल का था, जबकि किशोरी 16 साल की थी। आरोपी ने जबरन उससे शादी कर ली। इसके बाद दोनों इधर-उधर छुपते रहे। फिलहाल पिछले दो सालों से दोनों बहराइच में मजदूरी कर अपना जीवन चला रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें