फरीदाबाद के पत्नी को मोहरा बना ठेकेदार को ब्लैकमेल कर रहे एक व्यक्ति को बीपीटीपी क्राइम ब्रांच ने पीड़ित से डेढ़ लाख रुपये वसूलते हुए गिरफ्तार कर लिया।
तंगहाली से गुजर रहे इस अधेड़ व्यक्ति ने नशे की लत पूरी करने के लिए पत्नी के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
भूपानी थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक एक कंपनी में ठेकेदार है। मेवला महराजपुर में रहने वाला राकेश (55) उसकी कंपनी में मजदूरी करता है। नशे के आदी राकेश ने जल्दी धन कमाने के लिए 26 वर्षीय पत्नी के साथ मिलकर ठेकेदार को ब्लैकमेल करने की साजिश रची।