फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्रेसर के जरिये प्राइवेट पार्ट से भरी पेट में हवा तो फट गए युवक के अंदरूनी हिस्से, और फिर..

Tue, 27 Mar 2018 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
death due to compressor
बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में मजाक-मजाक में एक युवक की जान चली गई। फैक्टरी में काम के दौरान एक युवक ने अपने साथी के प्राइवेट पार्ट (गुदा मार्ग) से कंप्रेसर के जरिये उसके शरीर में हवा भर दी। पेट में हवा जाते ही उसके अंदरूनी हिस्से फट गए। बेहद गंभीर हालत में पीड़ित रविंद्र (40) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

पैंट फटने के वजह से शुरू हुआ था मजाक

2 of 4
death due to compressor - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी अंजन मिश्रा (27) को गिरफ्तार कर लिया है। नांगलोई थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक रविंद्र नांगलोई के स्वर्ण पार्क में रहता था। इसके परिवार में पत्नी, बेटे व दो भाई और एक बहन हैं। रविंद्र का परिवार बिहार में ही रहता है। रविंद्र नांगलोई की ही राजधानी पार्क स्थित लक्ष्मी ट्रैडर्स, नामक फैक्टरी में नौकरी करता था।
विज्ञापन

3 of 4
tears
इसी फैक्टरी में अमन विहार निवासी अंजन मिश्रा भी नौकरी करता है। बुधवार सुबह दोनों फैक्टरी में काम के लिए पहुंचे थे। काम के दौरान रविंद्र की पैंट फट गई। सुबह करीब 10.30 बजे अचानक अंजन रविंद्र से मजाक करने लगा। मजाक-मजाक में उसने फटी पैंट में हवा डालने वाले कंप्रेसर का पाइप रविंद्र के प्राइवेट पार्ट में डालकर प्रेशर दे दिया।
विज्ञापन

4 of 4
रविंद्र को अंजन द्वारा किया गया मजाक काफी महंगा पड़ गया। उसकी तबीयत बिगडने लगी। कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गया। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया कि बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की तो डॉक्टरों ने बताया कि रविंद्र के पेट के अंदरूनी हिस्से फट गए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अंजन को गिरफ्तार कर लिया है। नांगलोई थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें