सागरपुर इलाके में शुक्रवार शाम कबूतर को दाना खिलाने के दौरान एक अधेड़ तीसरी मंजिल से गिर गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले की शिनाख्त रमेश चंद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार रमेश चंद सपरिवार ईस्ट सागरपुर इलाके में रहते था।
शुक्रवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स छत से गिरकर जख्मी हो गया है। उसे जनकपुरी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया। जांच में पता चला कि रमेश सेना के वर्कशॉप में वेल्डर का काम करता था।
शुक्रवार शाम वह तीसरी मंजिल पर कबूतरों का दाना खिलाने गया था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आकर गिरा। पुलिस ने बेटे तरुण के बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना में किसी तरह का संदेह से इंकार किया है।