फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर कमेंट करने से मिली वीडियो कॉल पर एके-47 दिखा कर धमकी, ट्वीट कर की शिकायत

Tue, 14 Nov 2017 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
tweet - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के मामले में फेसबुक पर कमेंट करने पर मलकपुर के एक युवक को धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। युवक का आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसे वीडियो कॉल कर एक-47 दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


युवक ने शिकायत ट्विटर पर डीजीपी व अन्य अधिकारियों से की है। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। धमकी देने वाले की लोकेशन बंगलूरू में मिली है। केरल में आरएसएस कार्यकर्ता आनंदन की हत्या की पोस्ट रविवार रात फेसबुक पर वायरल हो रही थी।

इस खबर पर मलकपुर गांव निवासी छात्र ने भी कमेंट कर दिया। छात्र का आरोप है कि उसके कमेंट करने के बाद एक व्यक्ति ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। बाद में छात्र को उस व्यक्ति ने वीडियो कॉल की।
विज्ञापन


छात्र का कहना है कि आरोपी ने उसे एके-47 दिखाकर धमकी दी। आरोपी ने खुद को एक संगठन से जुड़ा हुआ बताते हुए धमकी दी और दोनों के बीच फेसबुक पर हुई बातचीत को डिलीट कर दिया।

छात्र ने हथियार दिखाकर धमकी देते हुए कुछ स्क्रीन शॉट लेकर यूपी पुलिस से ट्विटर पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की और लिखित तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में सूरजपुर कोतवाली प्रभारी गिरीश कोटिया ने बताया कि ट्विटर पर मामले की शिकायत के बाद पीड़ित ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मोहम्मद आयन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें