फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ कैंपस में पेड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव

Thu, 03 Aug 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली के साउथ कैंपस थाना इलाके में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। वह डिप्रेशन का शिकार था। उसने खुदकुशी करने की बात परिवार को बताई थी, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


बिहार में रहने वाले उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस हत्या कर शव पेड़ से लटकाने के कोण से भी जांच कर रही है।

मृतक की पहचान बिहार निवासी सफेकुल (49) के रूप में हुई। वह ए-ब्लॉक मसूदपुर, वसंत कुंज में गांव के एक व्यक्ति के साथ रहता था। वह पेशे से पेंटर था।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि डीडीए पार्क, नानकपुरा गुरुद्वारे के पास पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। उसने पेड़ से रस्सी के जरिये फांसी लगा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें