फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः बेटी से अश्लील हरकत करते पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के साथ जब कुछ होता है तो बहुत से लोग ये बातें उठाते हैं कि जरूर लड़की ने ही गलत काम करने वाले पुरूष को उकसाया होगा। या फिर महिलाओं को घर में ही रहना चाहिए तब उनके साथ कोई दुर्वव्यवहार नहीं होगा।
विज्ञापन


पर जब घर के ही लोग बल्कि लड़की का अपना पिता ही उसकी इज्जत का दुश्मन बन जाएगा तो महिलाएं कहां जाएंगी। जब उनका अपना ही घर उनके लिए सुरक्षित नहीं है तो हम उनके बाहर सुरक्षा की बात कैसे कर सकते हैं।

एक ऐसी ही घटना है ग्रेटर नोएडा की जहां अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी मजदूर की लोगों ने पहले तो जमकर धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मसार किया बाप-बेटी का रिश्ता

घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि सेक्टर-150 में एटीएस बिल्डिंग बनाई जा रही है। वहां पर पश्चिम बंगाल निवासी एक व्यक्ति मजदूरी करता है।

आरोप है कि उसकी पत्नी करीब डेढ़ साल पहले मर गई। मजदूर के साथ उसकी सात साल की बेटी और तीन साल व दो साल के  दो बेटे रहते हैं। आरोप है कि शराब पीकर मजदूर ने झोंपड़ी में अपनी बेटी से अश्लील हरकत कर रहा था।

बच्ची का शोर सुनकर आसपास के लोग झोपड़ी के पास पहुंचे तो आरोपी मजदूर की जमकर धुनाई कर दी और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चाइल्ड केयर से बात कर तीनों बच्चों को उनके हवाले कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें