फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मांगी लिफ्ट फिर लूट ली बाइक

Mon, 14 Apr 2014 01:22 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दनकौर निवासी एक मुनीम से युवक ने पहले लिफ्ट मांगी और फिर लूट लिया।
विज्ञापन


इस वारदात में कार सवार तीन बदमाश भी शामिल थे, जिन्होंने दो घंटे तक पीड़ित को सड़कों पर घुमाया और फिर जेवर में फेंककर फरार हो गए।

ईंट भट्टे पर काम करने वाले राजे सिंह शनिवार की शाम अपने परिचित का हालचाल लेने ग्रेनो के अस्पताल गए थे। देर रात यमुना एक्सप्रेसवे से घर लौटते वक्त जीरो प्वाइंट के पास एक युवक ने उनसे दनकौर के लिए लिफ्ट मांगी।

यह भी पढ़ें: बाइकर्स ने सुपरवाइजरों से लूटे डेढ़ लाख

राजे सिंह ने युवक को बाइक पर बैठा लिया। थोड़ी दूर चलने के बाद युवक ने उनकी कनपटी पर तमंचा रखा और जान से मारने की धमकी दी। युवक ने बाइक रुकवा ली और इसी दौरान पीछे से आई सेंट्रो कार से तीन हथियारबंद बदमाशों ने राजे सिंह को कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लिफ्ट लेने वाला युवक बाइक और मोबाइल छीनकर फरार हो गया। कार सवार बदमाशों ने 26 हजार रुपये लूटे और काफी देर तक सड़कों पर इधर-उधर घूमते रहे।

बाद में राजे सिंह को जेवर में फेंककर फरार हो गए। उनकी बाइक दनकौर इलाके से मिली। पीड़ित ने दनकौर कोतवाली में घटना की शिकायत की है। उधर, पुलिस ने जानकारी होने से इनकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें