नूंह खंड के एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। पीड़िता ने गांव के ही दंपति पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का विवाह साल भर पहले हुआ था। करीब 6 माह पहले जब वह अपने गांव आई थी तो गांव की एक अन्य महिला बस्सी किसी काम के बहाने उसे अपने साथ घर ले गई। वहां उसका पति घासेडा निवासी अयूब व दिहाना निवासी एहसान बैठे थे।
एहसान अयूब व बस्सी का सगा भांजा है, जो अक्सर अपने मामा के घर आता रहता था। घटना वाले दिन पीड़ित महिला जब बस्सी के घर पहुंची तो कमरे में मौजूद उसका पति अयूब बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद बस्सी भी चली गई और उसने बाहर से कमरा बंद कर दिया।