फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों से मिलने आए सिपाही ने महिला कांस्टेबल से की छेड़छाड़

Sun, 27 Mar 2016 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कासना कोतवाली में शनिवार को एक सिपाही ने नशे में महिला कांस्टेबल से छेड़खानी कर दी। इस बात को लेकर महिला सिपाही ने हंगामा कर दिया। हालांकि बाद में माफी मांगने पर महिला सिपाही ने उसे माफ कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिपाही सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में तैनात है। वह थाने में साथी सिपाहियों और सीनियर अफसरों से मिलने आया था। उसने शराब पी रखी थी।

सभी से मिलने के दौरान थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ कर दी। यह देख थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मी एकत्रित हो गए। बाद में सीनियर अफसरों ने सिपाही को जमकर लताड़ लगाई।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही होली पर मिलने थाने आया था और सभी के पैर छू रहा था। उसने महिला का भी पैर छू लिया जिससे वह नाराज हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें