दिल्ली कैंट स्टेशन के यार्ड में बृहस्पतिवार की दोपहर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यार्ड में खड़े एक कोच में अचानक से आग लग गई और धू-धू कर पूरा कोच जल उठा। इसकी जानकारी होते ही स्टेशन पर तैनात रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:30 बजे दिल्ली कैंट स्थित रेल यार्ड में एक मेटेंनेंस कोच में आग लग गई।
आग की सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने अफरा-तफरी मच गई। संयोग ठीक रहा कि आग आगे नहीं बढ़ पाई। इस बीच दोपहर करीब 2:45 बजे दमकल की गाड़ी पहुंच गई और आधे घंटे पर आग पर काबू पा लिया गया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस आग से बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। अभी तक आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए है।