फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई थी कहासुनी, 2 साल बाद मालिक ने नौकरानी का कर दिया मर्डर

Mon, 03 Sep 2018 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बल्लभगढ़
विज्ञापन
murder
विज्ञापन

सेक्टर-10 डीएलएफ में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी में एक युवक ने अपनी पूर्व घरेलू सहायिका की गला रेत कर हत्या कर दी। महिला का शव रविवार शाम को पुलिस ने उनके घर से ही बरामद किया था। सोमवार शाम को पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन

        
सेक्टर-10 डीएलएफ झुग्गी निवासी प्रेमपाल सब्जी बेचने का काम करता है। उसकी पत्नी रजनी (32) घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। रजनी सुबह 9 बजे काम पर निकलती थी और रोजाना दो बजे वापस लौट आती थी। रविवार को दोपहर 3 बजे तक वह नहीं लौटी थी। 

तीन बजे प्रेमपाल सब्जी बेचकर लौटा तो उसने बच्चों से रजनी के बारे में पूछा। बच्चों ने बताया कि वह अभी तक नहीं लौटी है। इस पर उसने उसका मोबाइल नंबर मिलाया, मगर फोन बंद था। इस पर वह उसे ढूंढने निकल गया। देर शाम तक रजनी की कोई जानकारी नहीं मिली तो वह सेक्टर-सात थाने उसकी शिकायत करने जा रहा था। इसी दौरान उसके पास किसी पुलिसकर्मी का फोन आया और उसने उससे रजनी के बारे में पूछा।
विज्ञापन

     
प्रेमपाल ने कहा कि वह दोपहर से उसकी तलाश कर रहा है और अब उसके गायब होने की शिकायत दर्ज करवाने थाने जा रहा है। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे सेक्टर-10 डीएलएफ जी ब्लॉक में आने को कहा। प्रेमपाल वहां पहुंचा तो एक मकान के बाहर काफी पुलिस खड़ी थी।

विज्ञापन

दो साल पहले रजनी काम करती थी।

मकान डेनियल चांदकर का था, जिसमें करीब दो साल पहले रजनी काम करती थी। पुलिसकर्मी उसे घर के अंदर ले गए, जहां एक कमरे में रजनी का खून से लथपथ शव पड़ा था। रजनी के गर्दन पर चाकू से वार किए गए थे।        

घटना के बाद से डेनियल का 27 वर्षीय बेटा डेविड गायब था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और सोमवार शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-सात थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान डेविड ने बताया कि रविवार दोपहर को रजनी उनके घर आई थी।

वह कोई पुराना हिसाब किताब बताकर उससे पैसे मांगने लगी। इस पर उसने कहा कि उसकी मां अभी घर पर नहीं है, वह आएगी तो आ जाना और हिसाब कर लेना। इस पर रजनी उसे भला-बुरा बोलने लगी। इस दौरान दोनों में हाथापाई भी हुई। डेविड ने पुलिस को बताया कि रजनी ने पास ही टेबल पर रखा चाकू उठाकर उस पर हमला करने का प्रयास किया।

डेविड ने उसके हाथ से चाकू छीन लिया और हवा में घुमा दिया, जोकि रजनी की गर्दन पर लगा। खून निकलता देख डेविड डर गया। उसने रजनी की गर्दन में कई और वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इस पर वह घर से भाग गया। पुलिस ने सोमवार को रजनी के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रजनी का शव घर में पड़ा होने की सूचना डेनियल ने ही पुलिस को दी थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें