फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग पत्नी की क्लिपिंग बनाकर 25 लाख वसूले

Fri, 10 Oct 2014 12:48 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने पत्नी की मदद से अपने दो दोस्तों की अश्लील क्लिपिंग बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनसे 25 लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन


इस संबंध में पीड़ित युवकों ने आरोपी दंपति समेत पांच लोगों के खिलाफ सिहानी गेट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, शिब्बनपुरा निवासी प्रापर्टी डीलर युवक ने बताया कि ईद के दिन वह साथी के साथ मसूरी निवासी दोस्त के घर पहुंचे थे। वहां उन्हें नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


होश में आने पर उन्होंने खुद को दिल्ली के एक होटल में पाया। जहां दोस्त की पत्नी रोते हुए उस पर रेप का आरोप लगा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दो अन्य युवक वहां पहुंचे और उनसे मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


साथ ही अश्लील क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी भी दी। युवकों ने 25 लाख रुपयों की मांग करते हुए दोनों को बंधक बना लिया। बाद में परिजनों से रकम लेने के बाद उन्हें छोड़ा गया।

इंस्पेक्टर सिहानी गेट अशोक सिसोदिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें