फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी को सबक सिखाने के लिए उसकी कार ही लूट ली

Sat, 08 Feb 2014 07:38 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने साथी को सबक सिखाने के लिए गुड़गांव में एक कैब मालिक ने दोस्त की टैक्सी ही लूटने की योजना बना डाली। पूरी योजना के साथ एक साथी को मिलाकर लूट की योजना को अंजाम भी दे दिया लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते महज 11 घंटे में दोनों पकड़े गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां पर उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

शुक्रवार अलसुबह पुलिस को सूचना मिली कि हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास जेड चौक से दो लोगों ने कैब लूटने की वारदात को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें: जीबी रोड के खौफनाक कोठे से 11 लड़कियां बाहर निकलीं

मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित कैब चालक देंवेंद्र यादव ने बताया कि वह कैब में तेल डलवाने के लिए जा रहा था इस दौरान हुडा सिटी मेट्रो स्टेशन के समीप जेड चौक पर पहुंचा तो यहां सड़क किनारे खड़े दो युवकों ने हाथ से गाड़ी रोकने का इशारा किया।
विज्ञापन


पीड़ित कैब चालक ने पुलिस को बताया कि उनमें से एक युवक उसकी जान पहचान था। इसे लेकर जैसे ही उनसे पूछने के लिए कैब रोकी दोनों उसकी गाड़ी में घुसे और धक्का देकर उसे गिरा कैब लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही सुशांतलोक थाना पुलिस हरकत में आ गई। एएसआई गोपाल कृष्ण के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए खोजबीन के बाद दोनों आरोपियों को हीरो होंडा चौक के पास से दबोच लिया। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार निवासी राजस्थान व लान लाल निवासी मध्यप्रदेश के रूप में की।

11 घंटों में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
इस मामले में पुलिस ने पूरी तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को धर दबोच लिया। देररात जैसे ही पुलिस के पास गाड़ी लूट की जानकारी मिली सुशांत लोक थाना पुलिस ने टीम गठित करते हुए आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। 11 घंटों की मेहनत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हीरो होंडा चौक के पास से गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया।

जीपीआरएस से पुलिस को मिली मदद  
दोनों युवकों ने जिस कैब को लूटा था उसमें जीपीआरएस सिस्टम लगा हुआ था। कैब में जीपीआरएस लगे होने से पुलिस को काफी मदद मिली। कैब की लोकेशन के आधार पुलिस ने टीमों का गठन करते हुए छापेमारी की। जिसमें आखिरकार हीरो होंडा चौक के पास गाड़ी की लोकेशन आने से पुलिस ने दोनों को धरदबोच लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें