औद्योगिक नगरी में फर्जी पुलिसकर्मी बन कर बुजुर्ग महिलाओं को असुरक्षा का भय दिखा उनके गहने ठगने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। रविवार को इस गिरोह के सदस्यों ने स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी निवासी मधुसूदन चौधरी की बुजुर्ग मां को शिकार बना डाला। मधुसूदन के मुताबिक रविवार सुबह उनकी माता खरीदारी करने के लिए स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी स्थित बाजार गई थीं।
लौटते समय एक सुनसान जगह पर उनको दो युवकों ने रोक लिया। दोनों ने अपना परिचय पुलिसकर्मी के रूप में देते हुए उन्हें असुरक्षा का भय दिखाया। कहा कि इन दिनों इस इलाके में लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई है। ऐसे में सोने के गहने पहन कर घर से न निकलना खतरनाक है। एक युवक ने उनसे गहने उतार कर घर में रखने की सलाह दी।
उसके कहने पर महिला ने कंगन और कानों के कुुंडल उतारे तो दूसरे युवक ने उन्हेें लेकर एक कागज में बांध कर उन्हें लौटाते हुए घर में खोलने की हिदायत दी। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। घर आकर महिला ने कागज खोला तो उसमेें लोहे के कंगन रखे हुए थे। एसएचओ सेक्टर 31 इंस्पेक्टर जयकिशन ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो