फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी को गोली मारकर 15.50 लाख की लूट

Fri, 16 Jun 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bike loot
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मोहम्मद साबिर (28) परिवार के साथ कापसहेड़ा स्थित हाईटेंशन वाली गली में रहता है। मीट वाली गली में उसकी दुकान है। वह एक निजी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर भी है। 13 जून की रात वह काम खत्म करने के बाद स्कूटी से घर जा रहा था। उसके पास कंपनी के 15 लाख रुपये के अलावा अपने 45 हजार रुपये व अन्य सामान था। जैसे ही वह हाईटेंशन वाली गली के पास पहुंचा, बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। 
विज्ञापन


दो बदमाश बाइक से उतर कर उसका बैग छीनने लगे। साबिर ने बदमाशों का विरोध किया और स्कूटी को घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान बदमाशों ने उसका पीछा किया और एक बदमाश ने उस पर दो गोली चला दी। एक गोली उसके पास से गुजर गई जबकि एक गोली उसके कूल्हे में लगी। गोली लगते ही वह स्कूटी से नीचे गिर गया। बदमाश उससे बैग छीनकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने साबिर को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। 

साबिर ने बताया कि उसके बैग में 15 लाख रुपये के अलावा उसके 45 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूटी की आरसी और क्रेडिट कार्ड थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें