फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बाइकर्स ने फिल्मी स्टाइल में लूट ली ज्वैलर्स शॉप

Fri, 07 Feb 2014 10:30 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-22 के एच ब्लॉक मार्केट में तीन बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में पांच मिनट में एक ज्वैलर्स शॉप लूट ली।
विज्ञापन


बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। बदमाश डेढ़ लाख नगद के अलावा करीब 60 ग्राम सोना लूट ले गए। सेक्टर-24 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहे 'पल्सर' वाले छोरे

एच ब्लॉक स्थित भगवती ज्वैलर्स शॉप पर रोहित वर्मा और सनी वर्मा बैठे थे। रोहित ने बताया कि दोपहर करीब 12.45 बजे अपाचे बाइक सवार तीन युवक दुकान पर आए और दुकान में घुसते ही दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन


इनमें से दो ने हेलमेट पहन रखे। एक बदमाश का चेहरा खुला हुआ था। इनकी उम्र 27 से 32 साल के बीच थी। बदमाशों ने चाकू और पिस्टल की नोंक पर तिजोरी की चाभी ले ली। बदमाश नगदी डेढ़ लाख की नगदी समेत शो केस में रखे जेवरातों के पांच डिब्बे भी लूट लिए। आस-पड़ोस के लोगों ने लूट होती देख शोर मचाया, लेकिन पांच मिनट के अंदर ही बदमाश लोगों को धमकाते हुए बाइक से उड़न छू हो गए।

शहरभर में चला चेकिंग अभियान
लूट की घटना के बाद पुलिस ने वायरलेस से सूचना देकर शहरभर में चेकिंग अभियान चला दिया। चेकिंग के दौरान जीआईपी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़ लिया गया। युवक से थाने में पूछताछ की गई, जिसमें उसकी संलिप्तता न पाए जाने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार मार्केट में अंदर की तरफ ज्वैलर्स शॉप थी। दुकान पर सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था नहीं थी। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बदमाशों ने दुकान की पहले से ही रेकी कर रखी थी। इसीलिए बदमाश वारदात के बाद तुरंत फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें