फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई समारोह में घुस में मारपीट व लूटपाट

Tue, 27 Jun 2017 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बड़ौली गांव के एक मकान में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने के लिए आए दो युवकों पर कुछ लोगों ने हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। परिवार के मुखिया ने समारोह का वास्ता देकर रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर भी वार कर घायल कर दिया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बड़ौली निवासी महेंद्र ने के घर रविवार को उसके बेटे की सगाई का कार्यक्रम था। शाम करीब साढ़े आठ बजे के आसपास गांव में रहने वाले सोनू व गौरव भी खाना खा रहे थे। सोनू व गौरव का दोपहर को इसी गांव में रहने वाले अशोक के साथ झगड़ा हो गया था। जिसकी रंजिश रखते हुए अशोक, बबली, कालू, सुनील, टिटू, जुम्मा, आकाश व विनोद बल्लम, लाठी व डंडों से लैस होकर उसके घर पर आ धमके। वे सोनू व गौरव को बाहर निकालने के लिए धमकाने लगे। उसने इन लोगों को समारोह होने का वास्ता दिया तो वे भड़क गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। 

आरोपियों ने बल्लम से उसके सिर पर वार कर दिया। जिसके बाद आरोपी अंदर घुस आए। इन लोगों ने आते ही महिला के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन भी लूट ली। विरोध करने पर कई लोगों को पीट कर घायल कर दिया। भीड़ इकठ्ठी हो जाने पर आरोपी उसके पड़ोसी डा. जयपाल के घर जा घुसे। आरोपियों ने जयपाल, उसकी पत्नी सुमन और बेटे रविकांत को भी पीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें