फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी जोन में फूड कैफे में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एडीएम प्रशासन के बंगले के सामने हड़प्पा फू ड कैफे के ताले तोड़कर हजारों का माल और नकदी चोरी हो गई। सिविल लाइंस स्थित हड़प्पा फूड कैफे रविवार और सोमवार को बंद रहा। आसपास के दफ्तर भी बंद थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। मंगलवार सुबह दुकान के ताले टूटे मिलने पर कैफे में चोरी होने की बात सामने आई। शटर के ताले भी आसपास नहीं थे और कुछ शटर ऊपर उठा हुआ था। यहां के कर्मचारी शगुनदीप के मुताबिक इंवर्टर की बैटरी, गल्ले से करीब डेढ़ हजार रुपये और कुछ अन्य सामान गायब है। इसकी सूचना डायल 100 को दी गई, जिसके बाद मोबाइल पिकेट और चौकी चौराहा पुलिस ने मुआयना किया। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह राणा को प्रतिष्ठान मालिक मोनिका सक्सेना की ओर से तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें