दादरी के मोहल्ला शहीद भगत सिंह मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक मकान से दिनदहाडे़ चोरी का मामला सामने आया है। स्कूल से बच्चे को रिसीव करने गई महिला के घर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सूचना देने के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित भगत सिंह मार्ग पर शंभूनाथ भाटिया परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर उनकी पौत्रवधू दिव्या स्कूल से अपने बच्चे को लाने चली गई। जब वह बच्चे को लेकर वापस लौटी तो घर का दरवाजा खुला था, और सामान बिखरा हुआ था।
घर से एलसीडी समेत अन्य कीमती सामान गायब देखकर दिव्या दंग रह गई। घर में चोरी होने पर उसने शोर मचाया। आसपास से लोग मौके पर पहुंच गए, और घटना की सूचना दादरी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।