फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के कर्मचारी से 11 लाख रुपये की लूट

Mon, 21 Nov 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तिलक नगर से कलेक्शन कर बाइक से कीर्ति नगर लौट रहा था 
लूटी गई रकम में हजार और पांच सौ के पुराने नोट थे 
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजौरी गार्डन इलाके में शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक फर्नीचर कारोबारी के कर्मचारी से 11 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित तिलक नगर के एक कारोबारी से कलेक्शन करने के बाद अपने मालिक के पास जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लूटी गई रकम में हजार और पांच सौ के सभी पुराने नोट थे। पुलिस के अनुसार अमित सैनी बसईदारापुर इलाके में रहता है। वह कीर्ति नगर स्थित रंकदीप फर्नीचर में काम करता है।

शनिवार सुबह उसके मालिक राकेश कुमार ने उसे तिलक नगर के कारोबारी यश से 11 लाख रुपये लेकर आने के लिए कहा। अमित बाइक से तिलक नगर गया और यश से 11 लाख रुपये लेकर उसे बैग में रखकर मालिक के पास आ रहा था।
विज्ञापन


टैगोर गार्डन लालबत्ती के पास पीछे से बाइक पर सवार दो युवक उसके बगल में आए और उसे बाइक रोकने के लिए कहा। एक युवक बाइक से उतर कर उसके पास आया और उससे बैग छीनकर फरार हो गया।

अमित ने तुरंत घटना की जानकारी अपने मालिक व पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की और पीड़ित की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें