फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लोकनायक अस्पताल की नर्स का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में कार्यरत नर्स निर्मला (45) की शनिवार रात हत्या कर दी गई। शव घर के बाथरूम में मिला। उसका मुंह पानी से भरे टब में डूबा हुआ था। घर का सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने लूटपाट की घटना से इनकार किया। आईपी इस्टेट थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वारदात में किसी परिचित के शामिल होने की आशंका जताई।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से खरखोदा, सोनीपत निवासी निर्मला लोक नायक अस्पताल में पिछले बीस साल से बतौर नर्स काम कर रही थी।

वह स्टाफ क्वार्टर में दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में अकेली रहती थी और दस साल से पारिवारिक कारणों की वजह से पति से अलग थी।

घर के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी थी

नर्स के भाई आनंद के मुताबिक निर्मला हर शनिवार अपनी मां से मिलने के लिए गांव जाती थी। शनिवार शाम को जब वह गांव नहीं पहुंची तो आनंद से उसका मोबाइल नंबर मिलाया।

कई बार नंबर मिलाने के बावजूद जब निर्मला से बात नहीं हुई तो आनंद उसके फ्लैट पर पहुंचा। दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी थी। आनंद दरवाजा खोलकर फ्लैट के अंदर पहुंचा। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था।

बाथरूम में निर्मला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा था। रात करीब 10:00 बजे आनंद ने पुलिस को सूचना दी। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने नर्स को अस्पताल जाते देखा था।

परिचित पर हत्या करने का शक

पुलिस का कहना है कि हमलावर की घर में जिस तरह से फ्रेंडली एंट्री हुई है, इससे साफ जाहिर है कि वह नर्स का परिचित था। हत्यारे का मकसद लूटपाट करना नहीं था, बल्कि उसने रंजिशन वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस निर्मल के मोबाइल कॉल डिटेल खंगालकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या से पूर्व नर्स के लगातार संपर्क में कौन था। साथ ही जांच में टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली जा रही है। पुलिस ने निर्मल के रिश्तेदारों और उसके पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

एक साल पहले भी हुई थी एक नर्स की हत्या
लोक नायक अस्पताल में एक साल पहले भीनर्स वर्षा (55) की हत्या हुई थी। वह नर्सिंग कॉलेज में सिस्टर इंचार्ज थी। वर्षा का शव भी उसके क्वार्टर में मिला था। इस मामले में पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। उस समय भी पुलिस ने वर्षा के परिचित पर शक जाहिर किया था।
विज्ञापन

ऑफिस में मिला लापता कारोबारी का सड़ा शव

गीता कॉलोनी इलाके से शुक्रवार को लापता कारोबारी मोहित कौशल (35) की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका सड़ा हुआ शव ब्लॉक सात स्थित उसके ऑफिस से ही बरामद किया गया। सिर और गले पर चोट के निशान मिले।

पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर कारोबारी के दो पार्टनरों से पूछताछ कर रही है, जबकि एक अन्य पार्टनर हन्नी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार ब्लॉक-17 गीता कॉलोनी में रहने वाला मोहित कार के पहिये का कारोबार करता था। साथ ही तीन पार्टनर के साथ फाइनेंस का भी काम करता था। शुक्रवार को कारोबारी अपने घर से ऑफिस के लिए निकला।

देर रात घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने जब उसका मोबाइल नंबर मिलाया, तो वह बंद मिला। कारोबारी के पिता प्रीतम सिंह के मुताबिक जब परिजन उसे तलाश करते हुए ऑफिस पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शटर पर ताला लगा है।

शनिवार को परिजनों ने गीता कॉलोनी थाने में मोहित की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मोहित की तलाश कर ही रही थी कि रविवार सुबह पुलिस को मोहित के बंद ऑफिस से बदबू आने की जानकारी मिली।

पुलिस ताला तोड़कर अंदर पहुंची। वहां मोहित का सड़ा हुआ शव मिला। मोहित की मोबाइल कॉल डिटेल निकालकर पुलिस उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें