फरीदाबाद में एक व्यक्ति के प्लॉट के जाली कागजात तैयार कराकर बैंक से 16.50 लाख रुपये का लोन पास करा लिया गया।
पीड़ित ने सेक्टर-31 थाने में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस जांच कर रही है। मामला सेक्टर-31 की स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी का है। यहां रहने वाले चरणजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में प्लॉट है।
आरोप है कि स्प्रिंग फील्ड में ही रहने वाले विजय अरोड़ा व उसके बेटे मुदित अरोड़ा और सेक्टर-31 निवासी चंद्र भान शर्मा ने मिलकर उसके प्लॉट के जाली कागजातों के आधार पर पल्ला ब्रांच के गुड़गांव ग्रामीण बैंक से 16.50 लाख रुपये का लोन पास करवा लिया।
यह भी पढ़ें: आशियाने के नाम पर एक बड़ी कंपनी ने लाखों हड़पे
इसमें बैंक मैनेजर, फील्ड ऑफिसर और अन्य कुछ कर्मी भी शामिल हैं। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो उक्त लोगों से इस मामले पर बात की, तब से जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
चरणजीत ने इस मामले में अदालत में भी गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बैंक मैनेजर, फील्ड ऑफिसर सहित विजय, मुदित और चंद्र भान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।