फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो एंट्री में जाने से रोका, तो पुलिसवाले को पीट दिया

Sun, 09 Feb 2014 05:54 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नो इंट्री में प्रवेश करने से मना करने पर यातायात पुलिस के एएसआई को ट्राला चालक व परिचालक ने धुन दिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने ट्राला चालक को दबोच लिया। चालक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


लगभग ऐसी ही एक घटना नोएडा में भी प्रकाश में आई जहां मेट्रो चेकिंग कर रहे एक जवान को दो व्यक्तियों ने चेकिंग करने पर पीट दिया।

यातायात को सुचारु करने के लिए यातायात पुलिस के एएसआई मनोज की ड्यूटी शनि मंदिर के पास लगी हुई थी। इसी दौरान एक ट्राला चालक अपने ट्राला को लेकर नो इंट्री में घुसने लगा।
विज्ञापन


जब एएसआई मनोज ने मना किया तो चालक सोनू खान ने अपने साथी परिचालक के साथ मिलकर एएसआई के साथ मारपीट शुरू कर दी।

एएसआई के साथ तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना पालम विहार थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक सोनू खान को गिरफ्तार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें