फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर को बातों में उलझा, उड़ाए लाखों के जेवरात  

Mon, 19 Dec 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ज्वेलर को बातों में उलझा उड़ाए लाखों के जेवरात
विज्ञापन
द्वारका नार्थ इलाके में शातिर ठग ने ज्वेलर को बातों में उलझाकर छह सौ ग्राम सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। काफी जेवरात देखने के बाद उसने नए नोट नहीं होने की बात कहकर दुकान से चला गया। जब ज्वेलर ने जेवरातों की जांच की तो पता चला कि ठग लाखों का जेवरात लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस के अनुसार जीतू सपरिवार ककरौला इलाके में रहता है। उसका ककरौला मोड़ में ज्वैलरी की दुकान है। गत बुधवार को जीतू दुकान पर अकेला था।

इसी दौरान एक युवक उसके दुकान में आया। उसने बच्चे के गले में पहनने वाला चांद मांगा। जीतू ने उसे चांद निकाल कर दे दिया। उसके बाद वह एक एक कर काफी जेवरात को निकालने के लिए कहता रहा।  
विज्ञापन


सोने की कई अंगूठी व महिलाओं के जेवरात देखने के बाद उसने जेवरातों को यह कहकर लेने से मना कर दिया कि उसके पास इतने सारे नए नोट नहीं हैं। यह कहकर वह दुकान से बाहर निकल गया। युवक के जाने के बाद जीतू निकाले गए सभी जेवरातों को रखने लगा।

इस दौरान उसे कुछ जेवरात कम लगे। वह उस व्यक्ति को पकड़ने के लिए भागकर बाहर गया लेकिन तब तक वह जा चुका था। जीतू ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें देखा गया कि आरोपी जेवरात देखने के दौरान कुछ जेवरातों को अपने पास छिपा लिया था। 

सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात के दौरान उसका एक सहयोगी बाहर मौजूद था। बदमाश पंचकुला और रोहतक में भी कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें