फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब में लिफ्ट देकर लूटने वाला गिरफ्तार

Fri, 18 Jul 2014 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा कैब में लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को बुधवार रात फेस टू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिछले सप्ताह ही गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एनसीआर भर में कैब में बैठाकर लूटपाट सहित अन्य वारदातें करने वाले एक गिरोह के सदस्य धर्मेंद्र को बुधवार रात फेस टू क्षेत्र से ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरोह ने एनसीआर भर के कई शहरों में कई वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार पिछले दिनों पकड़े गए गिरोह के अन्य सदस्यों से पूछताछ के आधार पर धर्मेंद्र की सुरागकशी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात को मुखबिर से सूचना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से पांच सौ रुपये और एक मोबाइल बरामद किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें