फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कटर से एटीएम काटकर ले उड़े लाखों रुपये, सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़

Wed, 11 Sep 2019 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में बदमाश गैस कटर की मदद से एक्सिस बैंक के एटीएम को काटकर उसमें से 2.44 लाख की नकदी उड़ा ले गए। आरोपियों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी छेेड़छाड़ की। 

विज्ञापन


एटीएम का रखरखाव करने वाली निजी कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर ज्योति नगर थाना पुलिस ने लंबी जांच के बाद 8 सितंबर को मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, ज्योति नगर इलाके में ए-490, मेन 20-फुटा रोड, मीत नगर में एक मकान के बाहर एक्सिस बैंक का एटीएम लगा है। इसकी देखरेख का जिम्मा हिटेची पेमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के पास है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, 26 अगस्त की रात कंपनी के कर्मचारी एटीएम में कैश डालने पहुंचे तो देखा कि एटीएम क्षतिग्रस्त है। गैस कटर से काटकर उसमें रखे करीब 2.44 लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे। कंपनी की ओर से  देवेंद्र यादव ने पुलिस को शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें