फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी बनकर घर में घुसी महिलाओं ने उड़ाए लाखों के गहने 

Fri, 31 Mar 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्ति नगर इलाके में नौकरानी बनकर घर में घुसी दो महिलाओं ने लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लोपा मुद्रा (32) पति अजीत कुमार सिंह के साथ रमेश नगर में रहती है। वह एक निजी कंपनी में काम करती है। 28 मार्च को लोपा मुद्रा घर में अकेली थी। उसने अपनी गली में दो महिलाओं को देखा। जो घर में साफ सफाई का काम मांग रही थी। लोपा मुद्रा ने दोनों महिलाओं को अपने घर बुलाया और काम करने के लिए कहा।

दोनों महिलाएं काम करने लगी। एक महिला बेडरूम में काम कर रही थी, जबकि दूसरी रसोई में काम करने लगी। कुछ देर काम करने के बाद दोनों महिलाएं शाम में आने की बात कहकर चली गई। महिलाओं के जाने के बाद लोपा मुद्रा को कुछ शक हुआ। उसने तुरंत अलमारी खोलकर देखी।
विज्ञापन


आलमारी से करीब दो लाख के जेवरात गायब थे। उसने तुरंत पति को फोन कर घटना की जानकारी दी और फिर पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने लोपामुद्रा की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी महिलाओं की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें