फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 फुट गहरे सूखे कुंए में मिला गायब बच्चे का शव

Mon, 03 Feb 2014 09:09 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में दस दिन पहले संदिग्ध हालत में गायब आठ वर्षीय बच्चे का शव खेतों में सूखे कुएं में मिला।
विज्ञापन


शव के ऊपर तथा आस-पास बड़े-बड़े पत्थर मिले हैं। बच्चे को पत्थरों से कुचलकर मारने की आशंका है।

पटौदी के राजपुरा गांव से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला निखिल (8) पुत्र कुलदीप सिंह 24 जनवरी को लापता हो गया था। परिजनों ने एक दिन बाद हेलीमंडी पुलिस चौकी में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

सोमवार को निखिल उर्फ कालू का शव खेतों में 65 फुट गहरे सूखे कुंए में मिला। खेत मालिक अरुण नंबरदार के अनुसार वह खेत में पानी चलाने गया था। कुएं से बदबू आने पर उसने गांव वालों को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुएं में शव देखने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस सहित फोरेंसिक लैब अधिकारी और डॉग स्कवायड ने मौके पर छानबीन की।  पूरी तरह गल चुके शव को कुएं से बाहर निकाला। पटौदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें