फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर 5 साल की मासूम से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चियों के साथ दुष्कर्म की लगातार सामने आ रही वारदातों ने साइबरसिटी मासूम बच्चियों के लिए अनसेफ कर दिया है। ओल्ड गुड़गांव के अशोक विहार फेज तीन में ऐसा ही मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जिसमें पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाले नाबाल‌िग ने ‌क‌िया रेप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक विहार फेज तीन में रहने वाले मध्यप्रदेश के एक परिवार की पांच वर्षीय बच्ची और उसकी मां मंगलवार को घर अकेली थी। दोपहर को पड़ोस में रहने वाला उन्हीं के गांव का 15 वर्षीय युवक आया और उसकी मां को अपने घर से गैस सिलेंडर लेने के बहाने भेज दिया।

बच्ची को घर में अकेला पाकर आरोपी उसे जबरदस्ती पकड़ते हुए दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए और आरोपी को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, इस पर मौके पर पहुंची सेक्टर पांच थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया जहां मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 समेत पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें