फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर छूटते ही नाबालिग ने लिया बदला, की दो हत्याएं

Thu, 18 May 2017 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Police
विज्ञापन
नई दिल्ली के नबी करीम इलाके में बीते शुक्रवार देर रात दो घंटों के अंदर दो युवकों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने चाकू से कई बार वार किए और हत्या करने वाला शख्स नाबाल‌िग था। इस मामले में खास बात ये है कि इस हत्यारोपी 17 साल का है और वह एक हफ्ते पहले ही जुवेनाइल जस्टिस होम से पैरोल पर बाहर आया था।
विज्ञापन


हत्यारोपी पहले भी तीन बार किसी न किसी मामले में जेल जा चुका है। जब से वो पैरोल पर बाहर आया था तब से ही रात दिन अपने दो पुराने दुश्मनों राहुल और सुनील से बदला लेने की फिराक में था। दरअसल इन दोनों से लगभग एक साल पहले कई-कई छोटी-छोटी बातों पर आरोपी का झगड़ा हुआ था।

शुक्रवार को नाबालिग हत्यारोपी ने अपने 22 वर्षीय दोस्त मनोज को बुलाया और अन्य तीन दोस्तों के साथ बदला लेने का फैसला किया। वो सब एक साथ पहले सुनील के ख्याला स्थित घर गए और उसे बाहर एक पार्क में पुराने मामले में सुलह करने के लिए बुलाया।
विज्ञापन


लेकिन जब सुनील पार्क पहुंचा तो उन्होंने उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उन्होंने सुनील की चेन भी छीन ली।

इसके बाद सभी आरोपी राहुल के नबी करीम स्थित घर की ओर रवाना हुए। हालांकि आरोपी मनोज उनके साथ आगे नहीं गया क्योंकि उसके घर से फोन आ गया था। इसके बाद अन्य दो दोस्तों के साथ नाबालिग आरोपी राहुल के घर पहुंचा और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें