फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन से लापता जेएनयू छात्र को ढूंढ पाने में नाकाम दिल्ली पुलिस पर छात्रसंघ नाराज

Thu, 27 Oct 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद की मां और नजीब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ समेत वामपंथी छात्र संगठनों ने लापता छात्र नजीब अहमद को तलाश न कर पाने पर वसंत विहार थाने के बाहर करीब दो घंटे तक चक्का जाम रखा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए अभी तक की जांच को सार्वजनिक करने की मांग भी रखी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शांति से प्रदर्शन करने के दौरान दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज समेत दुर्व्यवहार भी किया है।

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित के मुताबिक, लापता छात्र को तलाशने में दिल्ली पुलिस समेत अन्य एजेंसियां नाकाम रही हैं। छात्र विश्वविद्यालय से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से अभी तक की जांच को छात्र व शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल से सांझा करें। हालांकि इस मांग को अभी तक पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


पिछले 12 दिनों से नजीब को तलाशने का सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। हालांकि दिन बीतने के साथ-साथ नजीब की सुरक्षा का भी डर लग रहा है। पुलिस से लेकर कुलपति इस मामले में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने जेएनयू कैंपस से लेकर वसंत विहार थाने तक छह से करीब आठ बजे तक विरोध दर्ज करते हुए चक्का भी जाम किया। इस दौरान आरके पुरम तक वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने के लिए पुलिस ने हल्के बल का भी प्रयोग किया। हालांकि छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए छात्राओं से दुव्र्यवहार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें