फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू मामला: उमर खालिद ने आयोजित किया था विवादित कार्यक्रम

Tue, 27 Sep 2016 11:54 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : facebook
विज्ञापन
देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू (जेएनयू) में नौ फरवरी को देश विरोधी नारे लगने वाला विवादित कार्यक्रम उमर खालिद ने आयोजित करवाया था। ये खुलासा उमर खालिद की आई हैडराइटिंग की रिपोर्ट से हुआ है।
विज्ञापन


उमर खालिद ने ही कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जेएनयू प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। सीबीआई की सीएफएसएल ने उमर खालिद की हैंडराइटिंग की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंप दी है।

इस रिपोर्ट के आने के बाद दिल्ली पुलिस का देशद्रोह के आरोपी उमर खालिद पर शिकंजा और कस गया है। दूसरी तरफ जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की बरसी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी थी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल केएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद की हैडराइटिंग के नमूने लिए थे। इन हैडराइटिंग के नमूनों को विवादित कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जेएनयू प्रशासन से फार्म भरकर मांगी गई अनुमति हैंडराइटिंग से मिलान के लिए सीबीआई की सीएफएसएल भेजा गया था।

अफजल गुरु की बरसी पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जेएनयू प्रशासन से अनुमति मांगी थी। हालांकि जेएनयू प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था।
Trending Videos

फार्म की हैडराइटिंग से मिलान हो गया है

उमर खालिद
सीबीआई की सीएफएसएल ने हैंडराइटिंग की रिपोर्ट स्पेशल सेल को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार उमर खालिद की हैंडराइटिंग और कार्यक्रम के लिए अनुमति के लिए भरे गए फार्म की हैडराइटिंग से मिलान हो गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये स्पष्ट हो गया है कि उमर खालिद ने ही कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अनुमति मांगी थी। ये भी कहा जा सकता है कि उमर खालिद ने ही विवादित कार्यक्रम आयोजित करवाया था।

इस रिपोर्ट के बाद दिल्ली पुलिस का उमर खालिद व उसके साथियों पर ही शिकंजा कस गया है। स्पेशल सेल ने इस बात के भी सबूत जुटा लिए हैं कि उमर खालिद ने ही कश्मीरी छात्रों को जेएनयू में बुलाया था।
विज्ञापन

कन्हैया कुमार को थी कार्यक्रम की जानकारी

कन्हैया कुमार - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
इन कश्मीरी छात्रों पर ही जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने का आरोप है। दूसरी तरफ विवादित कार्यक्रम होने के बारे में तत्कालीन छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को जानकारी थी।

जेएनयू प्रशासन ने जब कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से मना कर दिया था उमर खालिद ने कन्हैया कुमार को मोबाइल पर मैसेज कर कार्यक्रम होने या नहीं होने समेत पूरी स्थिति से अवगत कराया था।

इस बारे में स्पेशल सेल कन्हैया कुमार से पूछताछ कर चुकी है। गौरतलब है कि जेएनयू देशद्रोह मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें