फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 साल की बुजुर्ग महिला की रेप के बाद हत्या, अर्धनग्न मिला शव

Tue, 27 Sep 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
95 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : demo
विज्ञापन
95 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस को संदेह है कि हत्या से पहले उनसके साथ रेप भी किया गया।
विज्ञापन


वारदात, पटियाला जिले के गांव दौनकलां में हुई। घर के बाहर खाट पर सोई एक बुजुर्ग महिला के सिर पर भारी चीज से वार कर हत्या कर दी गई।

जांच के दौरान पुलिस को बुजुर्ग की सलवार पास की रूड़ी से मिली है। कुछ खून के छींटे और संघर्ष करने के निशान रूड़ी से कुछ आगे एक खेत से मिले हैं। पुलिस को संदेह है कि हत्या से पहले बुजुर्ग के साथ दुराचार किया गया था। हत्या खेत में करके बाद में शव फिर से चारपाई पर रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि गांव दौनकलां में 95 साल की बुजुर्ग महिला रविवार रात अपने घर के बाहर सोई थी। उसका बेटा काम पर गया था और बहू घर के अंदर सो रही थी। सुबह बुजुर्ग महिला का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। महिला का निचला हिस्सा नग्न था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर

Punjab Police - फोटो : Demo Pic
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि महिला के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था।

पुलिस ने डॉग स्कवॉयड की मदद से जब वारदात वाली जगह के आसपास छानबीन की तो बुजुर्ग महिला की सलवार उसके घर से करीब 40 मीटर की दूरी पर एक रूड़ी से मिली। इससे कुछ आगे एक खाली पड़े खेत से खून के छींटे और संघर्ष करने के निशान मिले। पुलिस को इस जगह से दो लोगों के पैरों के निशान और एक वाहन के निशान भी मिले हैं।

एसपी (डी) ने बताया कि उन्हें संदेह है कि बुजुर्ग महिला की हत्या करने से उसके साथ दुराचार किया गया है। बाद में शव को फिर से चारपाई पर लाकर रखा गया। वारदात में एक या दो लोगों के शामिल होने की आशंका है। 
फिलहाल बुजुर्ग महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डाक्टरों को महिला के साथ दुराचार हुआ है या नहीं इस बारे में भी रिपोर्ट में बताने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें