फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी ने झूठे मुकदमे में फंसाया!

Sat, 04 Jan 2014 01:01 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नांबी नारायण ने गुजरात के पूर्व डीजीपी आरबी श्रीकुमार के खिलाफ मानहानि याचिका दायर की है। नारायण इसरो के महत्वाकांक्षी क्रायोजेनिक मिशन का हिस्सा रहे हैं। उनका आरोप है कि गुप्तचर विभाग प्रमुख श्रीकुमार ने जासूसी के झूठे आरोपों में फंसाया था।
विज्ञापन


इसरो में कार्यकाल के दौरान नारायण पर जासूसी के आरोपों में मुकदमा चला था। सुप्रीम कोर्ट ने आरोपों को खारिज करते हुए नारायण को बरी कर दिया था।

याचिकाकर्ता का आरोप है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी श्रीकुमार ने उनकी छवि खराब करने के लिए झूठा बयान दिया। नांबी नारायण की याचिका पर एमएम नविता कुमारी के समक्ष 13 फरवरी को सुनवाई होगी।

बता दें कि गत वर्ष श्रीकुमार ने 1994 के इसरो जासूसी मामले में नांबी नारायण, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी के खिलाफ अदालत में शिकायत दायर की थी। इस शिकायत पर एमएम आकाश जैन के समक्ष शनिवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें