फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मैसेज करने पर टोका तो पड़ोसी ने दंपति को कर दिया लहूलुहान

Sat, 23 Apr 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पटेल नगर इलाके में पत्नी के मोबाइल पर मैसेज करने से मना करने पर एक युवक ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। दंपति को बैट से लहूलुहान करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


दंपति को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटेल नगर थाना पुलिस आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर राहुल मनचंदा (34) सपरिवार वेस्ट पटेल नगर में रहता है।

बृहस्पतिवार शाम राहुल की पत्नी ने उसे बताया कि पड़ोस में रहने वाले बंटी ने उसके मोबाइल पर मैसेज किया है। यह बात सुनने के बाद राहुल बंटी के घर पहुंचा और उससे मैसेज करने की बात पूछी। बंटी ने कोई जवाब नहीं दिया। राहुल उसे आगे से मैसेज नहीं करने की बात कहकर अपने घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल लहूलुहान होकर नीचे गिर गया

- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद बंटी अपने दो भाइयों जीवतेश ग्रोवर और कपिल ग्रोवर के साथ राहुल के घर पहुंचा। राहुल के गेट खोलते ही बंटी व उसके दोनों भाइयों ने राहुल के सिर पर क्रिकेट बैट और डंडे से हमला कर दिया। राहुल लहूलुहान होकर नीचे गिर गया।

शोर सुनकर उसकी पत्नी वहां पहुंची और पति पर हमला कर रहे तीनों भाइयों को रोकने की कोशिश की, तो तीनों आरोपी उसके चेहरे पर भी बैट से हमला कर फरार हो गए। सौ नंबर पर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति को इलाज के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ितों के बयान पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जबरन घर में घुसकर गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। मुख्य आरोपी बंटी मोबाइल की दुकान चलाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें