फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, पकड़ी गई 20 करोड़ की हेरोइन

Tue, 05 Sep 2017 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर नाइजीरियन व पंजाब के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास हेरोइन अफगानिस्तान से आती थी।
विज्ञापन


भारत में सप्लाई करने के अलावा कई देशों में भी हेरोइन भेजते थे। आरोपियों के कब्जे से पांच किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इंस्पेक्टर अतर सिंह की टीम में तैनात एसआई प्रवीण राठी को सूचना मिली कि पंजाब के दो व्यक्ति अफ्रीका मूल के एक व्यक्ति के साथ मादक पदार्थों की तस्करी करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस टीम को एक सितंबर को सटीक सूचना मिली थी कि कपूरथला, पंजाब निवासी जसवंत सिंह उर्फ सोनू और चरणजीत सिंह उर्फ जीता अफ्रीकन व्यक्ति से ड्रग्स की खेप लेने हस्तसाल, उत्तम नगर आएंगे।

पांच किलो हेरोइन व मोबाइल हैंडसेट व सिमकार्ड बरामद किए

- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर नाइजीरिया निवासी दस्तीमिम्मा कासमीर अरिंने (37) व पंजाब निवासी जसवंत सिंह उर्फ सोनू (40) और चरणजीत सिंह उर्फ जीता (37) को गिरफ्तार कर लिया।

इनके कब्जे से पांच किलो हेरोइन व मोबाइल हैंडसेट व सिमकार्ड बरामद किए गए। अरिंने के हस्तसाल, उत्तम नगर स्थित घर से उसका फर्जी पासपोर्ट मिला। सोनू व जीता दोनों कपूरथला, पंजाब के रहने वाले हैं।

अरिंने ने बताया कि वह मूलरूप से नाइजीरिया का रहने वाला है। वर्ष 2008 में छह महीने के बिजनेस वीजा पर भारत आया था। उसके बाद से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। यहां नाइजीरियन युवक माइकल के संपर्क में आकर पिछले पांच वर्षों से पंजाब व दिल्ली में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था।
विज्ञापन

drugs
इसके अलावा ये हेरोइन की खेप इंग्लैंड, फ्रांस, कनाडा व साउथ अफ्रीका आदि देशों में भेजता था। अरिंने ने बताया कि हेरोइन अफगानिस्तान से आती थी। अफगानी नागरिक फ्लाइट से हेरोइन की खेप कैप्सूल के रूप में पेट में छिपाकर भारत लाते थे।

​सोनू, बलजीत नामक व्यक्ति के कहने पर मादक पदार्थों की तस्करी करने लगा था। उसी ने उसे अरिंने से मिलवाया था। सोनू दस वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। गांव लातियावा थाना सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला पंजाब निवासी जीता खुद ड्रग्स लेने का आदी है।

इस कारण ये सोनू के साथ मादक पदार्थों की सप्लाई करने लगा था। स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव के अनुसार, सेल में तैनात इंस्पेक्टर अतर सिंह की टीम वर्ष 2017 में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नौ गिरोह का अब तक पर्दाफाश कर चुकी है। जिनसे अभी तक 40 किलो हेरोइन बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें