फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुचि पर हत्या की रिपोर्ट, पुलिस बता रही सुसाइड

Mon, 19 Oct 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में होटल कारोबारी के बेटे अभिषेक की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभिषेक के मामा श्योराज ने रुचि, उसके पति कुलवीर उर्फ टोनू और देवर सोनू के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन


साथ ही सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के आरोप में होटल मैनेजर और एक स्टॉफ को भी आरोपी बनाया है। वहीं, पुलिस रुचि के सुसाइड के दावों से इत्तेफाक रख रही है।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी गलत मान रही है, जिसमें गला घोंटने से मौत होना आया था। उधर, रुचि का कहना है कि अभिषेक उसका शोषण करता था।

एसएचओ का कहना है कि 15 से 16 अक्तूबर तक की फुटेज में अभिषेक के कमरे में किसी तीसरे की एंट्री नहीं है। ऐसा भी नहीं लगता कि रुचि भारी-भरकम (करीब 100 किलो) अभिषेक को मारकर लटका सकती है, लिहाजा यह सुसाइड लग रहा है।
विज्ञापन


सीओ इंदिरापुरम और एसएचओ ने रविवार को रुचि से पूछताछ की तो उसने फिर कहा कि जब घटना हुई तो वह सो रही थी।

अभिषेक के परिजनों का दावा है कि गोलू की स्कूटी बुलंदशहर से पार्किंग में कैसे पहुंची। आरोप है कि कुलवीर बुलंदशहर से स्कूटी से होटल आया और हत्या कर दी। रुचि अभिषेक से रुपये ऐंठ रही थी।

पुलिस महिला के ‘फेवर में’
पोस्टमार्टम से इतर पुलिस महिला के दावों के ‘फेवर में’ है। उसका कहना है कि पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराने की मांग की गई थी, लेकिन पीएम एनेस्थेटिस्ट और ईएनटी स्पेशलिस्ट ने पोस्टमार्टम करा दिया। रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक की मौत गला दबाने से हुई है, मगर कोई फिंगरप्रिंट नहीं मिला।

डॉक्टर बोले, पोस्टमार्टम सही
डॉक्टर महेंद्र ने बताया कि वह रेडियोलॉजिस्ट हैं और फोरेंसिक मेडिसन में ग्रेजुएट हैं। उनके साथ पीएम करने में डॉक्टर सुधीर थे, जो ईएलटी स्पेशलिस्ट हैं और फोरेंसिक मेडिसन में ग्रेजुएट हैं। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। रिपोर्ट में हैंगिंग नहीं, स्ट्रैंगुलेशन (गला घोंटना) आया था।

ये है मामला
कौशांबी में फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू के एक कमरे में शुक्रवार शाम अभिषेक (25) का फंदा लगा शव मिला था। अभिषेक शाहदरा के होटल कारोबारी अशोक कुमार का बेटा था। वह होटल में पड़ोसी महिला रुचि के साथ आया था।

मृतक के परिजनों ने साथ आई महिला पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। रुचि का  कहना है कि वह सो रही थी, इसी दौरान अभिषेक ने सुसाइड किया होगा। रुचि बुलंदशहर की है, उसकी शाहदरा दिल्ली में शादी हुई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें