जैतपुर इलाके में बृहस्पतिवार रात को युवक दिलीप कुमार की गोली मारकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन बदमाशों को दबोचा है।
आरोपियों की पहचान मदनपुर खादर निवासी मोनू (27), विक्रम उर्फ विक्कू (19) और दीपक उर्फ गोली (18) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो दिलीप पुलिस का मुखबिर था। आरोपियों को शक था कि दिलीप की मुखबिरी की वजह से वह गिरफ्तार हुए थे। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी झपटमारी व लूटपाट करते हैं।
पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से झपटमारी और लूटपाट के 66 मामले सुलझाएं हैं। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और बाइक के अलावा 22 मोबाइल फोन, दो कैमरे व छह हैंडबैग बरामद हुए हैं।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा ने बताया कि दो जून को गौशाला, नाला रोड, मदनपुर खादर में पुलिस को झगड़े की कॉल मिली थी। मौके पर पहुंचने पर खून से लथपथ दिलीप नामक युवक मिला।