फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के बजाय नए नोटों से भरा बैग चुरा ले गए

Sat, 03 Dec 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैग में 50 हजार रुपये के नए नोट थे  
ईपी एस्टेट इलाके में कार की टक्कर से बेहोश हुए सोनीपत के बुजुर्ग 
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की 
विज्ञापन
rupees - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपी एस्टेट इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर सड़क दुर्घटना के शिकार हुए एक बुजुर्ग की मदद करने के बजाय किसी ने उनका बैग चुरा लिया। बैग में पचास हजार रुपये के नये नोट थे। बाद में किसी ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसाद गुप्ता (65) सपरिवार कुंडली सोनीपत हरियाणा में रहते हैं। वह दवा का कारोबार करते हैं। बृहस्पतिवार को वह किसी काम से लक्ष्मी नगर आए थे।   जहां से वह बस पर सवार होकर आजादपुर जा रहे थे। रास्ते में प्रेम प्रसाद की बेटी ने फोन किया और शकरपुर से कोई काम करके आने के लिए कहा। प्रेम प्रसाद सचिवालय के बस स्टॉप पर बस से उतर गए। वह शकरपुर जाने के लिए सड़क पार कर दूसरी तरफ बस पकड़ने के लिए जाने लगे।  
विज्ञापन
इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बेहोश हो गए। किसी ने उन्हें लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। होश में आने पर प्रेम प्रसाद ने अपना बैग गायब पाया। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि बैग में पचास हजार कीमत के नये नोट थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें