दादरी नगर के मोहल्ला नई आबादी में आरोपी जावेद और उसका भाई सोनू एक साथ एक ही घर में रहते हैं। बीते 25 अप्रैल को दरोगा अख्तर खान को गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए थे।
दरोगा की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही थी। हत्या का आरोपी जावेद समेत उसके साथियों के परिजन भी अपने रिस्तेदारियों में चले गए थे। पुलिस ने गिरफ्तारी न होने पर आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा कर रखा है।
जावेद के साथ उसका भाई सोनू भी रहता था। नोटिस के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि जावेद दिल्ली में पेश हो गया। इस दौरान जावेद के भाई सोनू के घर पर चोरों ने घर के सामान को साफ कर दिया।
जब सोनू अपने परिवार के साथ घर पहुंचा तो घर का सारा सामान गायब मिला। आसपास के लोगों से चोरी करने की बात कहीं। लेकिन किसी से कोई सहयोग नहीं मिला। दरोगा की हत्या होने के चलते पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट पुलिस के डर के नहीं कराई।