फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की हत्या, घायल बहन से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने करावल नगर में 14 अगस्त को हुई बहन-भाई की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। एक चोर ने अपने साथी के साथ इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। दोनों चोरी करने की नीयत से गए थे। आवाज सुनकर जब बहन-भाई जग गए तो आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। आरोपी ने घायल युवती से दुष्कर्म भी किया था। पुलिस आरोपी के साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि  करावल नगर की शहीद भगत सिंह कॉलोनी स्थित एक घर में 18 वर्षीय युवती और उसका नौ साल का भाई 14 अगस्त को मृत मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए शाखा में तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार की टीम को विशेष तौर पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाया गया।

टीम को पता चला कि रात में चोरी करने वाले एक गिरोह का सरगना मजहर उर्फ शेखर वारदात के बाद से घर से गायब है। वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। पुलिस की टीम ने 20 अगस्त को मजहर (23) को वजीराबाद ब्रिज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से पीड़ित युवती का मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए दिया हत्याकांड को अंजाम

पुलिस पूछताछ में मजहर ने साथी सन्नी के साथ दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने का गुनाह कबूल किया है। उसने बताया कि 13 अगस्त की रात वह करावल नगर में सन्नी में से मिला और एक घर में चोरी की साजिश रची। दोनों एक घर में घुसे, मगर ताला बंद था।

इसके बाद ये बगल वाले घर की छत पर गए, जहां भाई-बहन सोये हुए थे। कूलर लगे होने से इनके कमरे का दरवाजा खुला था। आरोपी जब कमरे में चोरी कर रहे थे तो युवती की नींद खुल गई। युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो आरोपियों ने ताले तोड़ने वाले औजारों से उस पर हमला कर दिया।

भाई जगा तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मजहर ने घायल युवती से दुष्कर्म भी किया। उसके बाद युवती का मोबाइल और 1200 रुपये लेकर आरोपी फरार हो गए। वारदात के समय मजहर ने गांजे और सन्नी ने शराब का नशा कर रखा था। मजहर के खिलाफ आठ चोरी और एक आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें