फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से बनाया अमानवीय संबंध तो पति के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

Wed, 21 Feb 2018 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिनगर इलाके में एक महिला ने अपने पति पर अमानवीय संबंध बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर पति व देवर उसकी पिटाई करते हैं। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला मूलत: संभल उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। पहली पत्नी की मौत के बाद आरोपी ने करीब पांच साल पहले उससे शादी की थी। उसके दो बच्चे हैं। महिला ने शिकायत में कहा कि पति की इस हरकत के चलते वह कई बार विरोध में मायके जा चुकी है, लेकिन पति उसे फिर ले आया।

16 फरवरी को आरोपी से इसे लेकर झगड़ा हुआ। पति की पिटाई पर वह चिल्लाई तो देवर आया और मारपीट की। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी नशे का आदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें