फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: घर में था शादी का माहौल, मासूम की मौत से पसरा मातम

Wed, 13 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
मच्छगर गांव में कुम्हार के घर में विवाह के मांगलिक कार्यक्रम के दौरान अधिक भीड़ होने की वजह से छज्जा ढह गया। मलबे के नीचे दबने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि महिलाओं सहित पंद्रह से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा होने से गांव में अफरा तफरी मच गई। मलबा हटा कर घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया।
विज्ञापन


मच्छगर गांव के वाल्मीकि मोहल्ले में रहने वाले मुकेश के भाई शिवराज की बारात बुधवार को होडल जानी है। बारात से पहले उसके यहां विवाह के मांगलिक कार्यक्रम किए जा रहे थे। मंगलवार शाम चाक पूजन का कार्यक्रम था। मुकेश के परिवार की महिलाएं और बच्चे चाक पूजने के लिए लिए गांव के बज्जीगर कुम्हार के घर गए थे। चाक पूजन को देखने के लिए महिलाएं और बच्चे बज्जीगर के घर की पहली मंजिल स्थित छज्जे पर चढ़ गए।

क्षमता से ज्यादा लोगों के चढने से छज्जा वजन नहीं सह पाया और भरभरा कर नीचे गिर पड़ा। हादसे में मुकेश की बहन सीमा के चार-पांच साल के बेटे की मौत मलबे में दबने से हो गई जबकि पंद्रह से अधिक लोग घायल हो गये। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजदीप मोर ने बताया कि घटना नौ बजे के आस पास हुई। हादसे के बाद से गांव में अफरा तफरी का माहौल है। एक बच्चे की मौत हुई है लेकिन उसका नाम पता नहीं चल सका है। घायलों को गांव वालों ने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है उनके बारे में पता करवाया जा रहा है। घायलों की संख्या 15 से अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें