फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेन-देन में दो की गोली मार कर हत्या एक घायल

Thu, 23 Feb 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
विज्ञापन
फर्रुखनगर के फाजिलपुर मोड़ पर एक प्रापर्टी डीलर के आफिस में बैठकर इंतजार कर रहे तीन युवकों पर बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली दाग दी। गोली लगने से दो की मौत हो गई।
विज्ञापन


एक गंभीर रुप से घायल है। पुलिस ने घायल के बयान आफिस मालिक प्रापर्टी डीलर वेद सैनी व अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 
मूलऊ रुप से झज्जर के बाढ़सा गांव का रहने वाला संदीप (27), राम अवतार (28) व सुनील पैसे के लेन-देन के चक्कर फाजिलपुर मोड़ पर वेद प्रकाश सैनी के आफिस में बैठे हुए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

​पैसे के लेन-देन व प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है मामला

kidnapping at gunpoint
जहां पर एक सफेद रंग की स्कार्पियों आ कर रुकती है। उसमें से भीतर आए बदमाशों ने उन पर ताबाड़ तोड़ गोलियां दागी। गोली लगने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि राम अवतार ने अस्स्पताल ले जाते समय दम तोड़ गदिया। घासल सुनील को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

फर्रुख नगर थाना पुलिस ने घासल के बयान पर वेद प्रकाश सैनी व अज्ञात लोगों के खिलाफ  हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।      

दिन दहाड़े वारदात के पीछे पैसे का लेन-देन बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जो लोग मारे गए उन्हें वेद सैनी ने ही आफिस बुलाया था। उनका एक प्लाट व 60 लाख रुपये की देन दारी थी। 

अब तक की छानबीन में पैसे के लेन-देन का मामला सामने आसार है। मामले का खुलासा करने व आरोपियों को दबोचने के लिए अलग-अलग तीन टीम को लगाया गया है। मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी के बाद ही पूरी बात सामने आएगी। 
अशोक बख्शी डीसीपी साउथ गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें