फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस बैग मिलने से दूधेश्वरनाथ में मचा हड़कंप

Fri, 25 Jul 2014 01:01 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दूधेश्वरनाथ मंदिर में बृहस्पतिवार रात लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। रात करीब 10 बजे मंदिर में त्रयोदशी का जलाभिषेक हो रहा था। एक लावारिस बैग मंदिर परिसर में पड़ा देखकर सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों और मंदिर के सेवादारों ने बैग को चारों ओर से घेर लिया। माइक से बैग की घोषणा की गई, लेकिन इसको लेने कोई नहीं पहुंचा। इसके चलते श्रद्धालुओं की भीड़ को बैग से दूर हटा दिया गया।

इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई। इसी दौरान एक महिला बैग लेने पहुंच गई। महिला ने बताया कि बैग रखकर वह जलाभिषेक को गई थी। महिला के बैग उठा लेने पर सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें