फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में दोस्त के प्राइवेट पार्ट को लहुलूहान कर जान से मारा

Wed, 15 Mar 2017 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवक का उसके दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध हो गया। दोस्त ने आपत्ति जताई तो उसके प्राइवेट पार्ट पर बुरी तरह से चोट पहुंचाकर उसका गला रेत दिया। घटना आठ मार्च की है पर इसका खुलासा अब हुआ। 
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता कोमल की हत्या उसके ही दोस्त राजेश ने चाकू से गला रेत कर की थी। कोमल ने पत्नी के साथ राजेश को फोन पर आपत्तिजनक बातें करते सुना था जिसके बाद दोनों में लड़ाई हुई।

कोमल ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इससे पहले कि राजेश ने कोमल को ही खत्म कर दिया। मालूम हो कि सारन पुलिस को 8 मार्च की शाम डबुआ स्थित बीपीएल कांप्लेक्स में चौथी मंजिल पर एक युवक का लहूलुहान शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन

दस महीने पहले ही दोस्ती की पत्नी से अतरंग हुआ था

demo pic - फोटो : अमर उजाला
मृतक की पहचान डबुआ बी ब्लॉक निवासी सब्जी विक्रेता कोमल के रूप में हुई थी। हत्यारे ने कोमल के गुप्तांग पर भी चोट की थी। इस आधार पर पुलिस हत्या की वजह अवैध संबंध मान रही थी।

तफ्तीश में पता चला कि बुधवार सुबह कोमल की लड़ाई उसके दोस्त राजेश से हुई थी, घटना के बाद से राजेश भी लापता था। मामले की तफ्तीश में जुटी क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजेश को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया।

गिरफ्त में आए राजेश ने बताया कि वह और कोमल रेहड़ी लगाकर सब्जी बेचने का काम करते थे। कोमल ने अप्रैल  2012 में अलीगढ़ की नीलम उर्फ बिसना से प्रेम विवाह किया था। कोमल पत्नी और दो बच्चों के साथ डबुआ कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। राजेश का कोमल के घर आता जाता था। दस माह पहले दोनों के बीच गहरी दोस्ती और फिर अंतरंग संबंध हो गए।
विज्ञापन

माफी मांगते हुए ऐसा दोबारा नहीं करने की कसम खाई

demo pic - फोटो : अमर उजाला
राजेश नीलम से चोरी छिपे फोन पर बातचीत करता था। 7 मार्च को कोमल ने नीलम और राजेश को फोन पर आपत्तिजनक बातें करते सुन लिया। इस पर उसका पत्नी और दोस्त राजेश से विवाद हुआ था।

राजेश ने तब ही कोमल को अपने रास्ते से हटाने का मन बना लिया था। बुधवार की सुबह भी सब्जीमंडी में दोनों के बीच विवाद हुआ था। राजेश के मुताबिक विवाद के बाद कोमल से माफी मांगते हुए ऐसा दोबारा नहीं करने की कसम खाई।

इसके बाद कोमल को शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो सब्जी काटने वाला चाकू साथ लेकर उसे बीपीएल फ्लैटों में ले गया। पहले सिर पर ईंट से वार किया, इससे कोमल गिर पड़ा, गिरते ही चाकू से गला रेत दिया। चाकू से गुप्तांग भी पर भी वार किए थे। क्राइम ब्रांच डीएलएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर जयबीर ने बताया कि राजेश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें